क्रिकेट

PAK vs ENG 2nd Test Live Streaming: जानें कब और कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच लाइव

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 9, 2022, 12:03 PM IST

PAK vs ENG 2nd Test Live Cricket Score Streaming Online: आज से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी टीम पहला टेस्ट मैच हार गई थी। आइए जानते हैं कि इस दूसरे टेस्ट मैच को आप भारत में टीवी पर किस चैनल पर और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं।

Image

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट (AP)

PAK vs ENG 2nd Test Live Streaming Online: पाकिस्तान और मेहमान टीम इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच आज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो गया है। बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने इससे पहले सीरीज के पहले मैच में रनों की बारिश के बीच अंतिम दिन मुकाबला 74 रनों से गंवा दिया था। इंग्लैंड की टीम के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है और अब पाकिस्तान को सीरीज में बराबरी के लिए पूरा जोर लगाना होगा।

तकरीबन 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम ने रावलपिंडी टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए जिसमें पहले दिन चार खिलाड़ियों के शतक के दम पर एक दिन में 500 का स्कोर खड़ा करना शामिल है। पाकिस्तान ने भी करारा जवाब दिया था लेकिन टेस्ट का अंत आते-आते इंग्लिश गेंदबाज हावी हो गए थे। अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में क्या कुछ होता है, यहां जानिए कि भारत में इस मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (When is the Pakistan vs England 2nd Test match?)

पाकिस्तान-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (9 दिसंबर) से शुरू होगा। ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच होगा।

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (Where is the PAK vs ENG 2nd Test match?)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs ENG 2nd Test match timing in India)

इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (9 दिसंबर) को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 10 बजे होगा।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच भारत में टीवी पर और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं? (Pakistan vs England 2nd Test match live on TV in India, Live Streaming)

पाकिस्तान और इंग्लिश टीम के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इस मैच की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। वहीं टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप इस मैच व सीरीज से संबंधित कवरेज पढ़ पाएंगे।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article