क्रिकेट

PAK vs BAN Playing 11: पाकिस्तान की टीम में सीनियर खिलाड़ियों का कटा पत्ता, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11

Pakistan vs Bangladesh Playing 11 Prediction: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं।

Image

पाकिस्तान और बांग्लादेश की प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

Pakistan vs Bangladesh World Cup 2023 playing 11: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाने वाला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में टीम अपने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है।

पाकिस्तान की टीम को क्रिकेट वर्ल्ड कप के अपने छठे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम की ये वर्ल्ड कप में लगातार चौथी हार थी। ऐसे में पाकिस्तान लगातार फ्लॉप चल रहे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। खराब फॉर्म से जूझ रहे इमाम-उल-हक की जगह फखर जमान को टीम में शामिल किया जा सकता है। ज़मान ने पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट का शुरुआती मैच खेला, जिसमें वह 12 रन पर आउट हो गए, और उसके बाद अब्दुल्ला शफ़ीक को प्राथमिकता दी गई, और उन्होंने पांच मैचों में 264 रन बनाकर अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन इमाम-उल हक केवल 102 रन बना पाएं हैं ऐसे में उनकी जगह जा सकती है।

उसामा मीर को मिलेगी जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में शादाब खान के कनकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर आकर विकेट लेने वाले युवा गेंदबाज उसामा मीर को मोहम्मद नवाज की जगह शामिल किया जा सकता है। जो कि बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसके अलावा आगा सलमाना को मिडल ऑर्डर में इफ्तिकार अहमद की जगह शामिल किया जा सकता है। इफ्तिकार के 6 मैचों में केवल 122 रन है।

Pakistan playing 11

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

बांग्लादेश की टीम में हो सकता है ये बदलाव

बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में लगातार 5 मैच गंवा दिए हैं उनका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में टीम युवा गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को शामिल कर सकती है। वे मुस्ताफिजूर रहमान की जगह आ सकते हैं जिनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Bangladesh playing 11

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11: लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article