क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को होना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले थे।

Image

उस्मान शिनवारी का संन्यास (साभार-ICC)

एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को होना है, जब भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में भिड़ेगी। इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी (Usman Shinwari) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 6 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इस गेंदबाज ने केवल 34 मुकाबले खेले थे। शिनवारी ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 17 वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें क्रमशः 34 और 13 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एक टेस्ट में उनके नाम 1 विकेट है।

शिनवारी उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे ही मुकाबले में उन्होंने फाइफर लिया था। उन्होंने शारजाह में 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, उसके बाद उन्हें बेहद कम मौके मिले। वह यहीं नहीं रुके, अपने अंतिम मुकाबले से ठीक पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ही एक और फाइफर लिया। वह साल 2018 में एशिया कप का भी हिस्सा थे।

हांगकांग के खिलाफ बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

शिनवारी ने 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के लिए 3 मैच में 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनके इस स्पेल के कारण पाकिस्तान ने हांगकांग को 116 रन पर आउट कर दिया था। वह मुकाबला पाकिस्तान 8 विकेट से जीता था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article