क्रिकेट

पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान, बाबर और कोहली की तुलना बेबुनियाद, विराट तो...

Zaheer Abbas on Virat Kohli vs Babar Azam comparison: जहीर अब्बास का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना बेबुनियाद है क्योंकि कोहली काफी आगे हैं। एक समय कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ ‘फैब फाइव’ का हिस्सा रहे बाबर इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

Image

विराट और बाबर में कौन बेहतर (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जहीर अब्बास का बयान
  • बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना पर दी प्रतिक्रिया
  • विराट कोहली पाकिस्तानी कप्तान से काफी आगे

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना बेबुनियाद है क्योंकि कोहली काफी आगे हैं। एक समय कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ ‘फैब फाइव’ का हिस्सा रहे बाबर इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

अब्बास ने यहां क्रिकेट प्रीडिक्टा कांक्लेव से इतर पीटीआई से कहा ,‘‘ ये फिजूल की बातें हैं । विराट कोहली हर मैच में रन बनाता है और बाबर किसी मैच में नहीं । आप कैसे तुलना कर सकते हैं । जो रन बनाता है, वही बड़ा खिलाड़ी है ।’’ कोहली 80 अंतरराष्ट्रीय शतक जमा चुके हैं जबकि उनसे काफी छोटे बाबर के नाम 31 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

अब्बास ने कहा कि भारत ने विभिन्न प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताब की प्रबल दावेदार टीम होगी। उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम शानदार है । उनके बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा खेल रहे हैं ।यह काफी संतुलित टीम है और सोच समझकर खेलती है । उनके पास बहुत अच्छा कप्तान है जो क्रिकेट को बखूबी समझता है । सब कुछ अनुकूल हो तो काम आसान हो सकता है और भारत के साथ ऐसा ही है ।’’

अब्बास ने कहा ,‘‘ वे चैम्पियंस ट्रॉफी में भी प्रबल दावेदार होंगे क्योंकि इतनी शानदार टीम है ।’’

अपने खेलने के दिनों में एशिया के ब्रैडमैन कहे जाने वाले अब्बास ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी के कौशल की असल कसौटी है । उन्होंने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है और खिलाड़ी के कौशल की असल कसौटी भी । एक समय पर भारत और पाकिस्तान की टेस्ट टीमें अच्छी होती थी । अब सभी बोर्ड को अहसास है कि टेस्ट क्रिकेट के बिना नहीं चल सकता । आप कितने टी20 खेल सकते हैं या कितने सीमित ओवरों के टूर्नामेंट हो सकते हैं । आखिर तो वनडे या टेस्ट खेलना ही होगा ।’’

अब्बास ने कहा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है । टी20 में कोई भी जीत सकता है । टीमें तुक्के में जीत जाती हैं लेकिन टेस्ट में ऐसा नहीं हो सकता । टेस्ट क्रिकेट बहुत कुछ सिखाता है ।’’

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article