क्रिकेट

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ उतरते ही 28 साल बाद पाकिस्तान की टीम दोबार करेगी यह कारनामा

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में उतरते ही पाकिस्तान की टीम 28 साल बाद एक कारनामा दोहराने वाली है।

Image

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (साभार-PCB)

PAK vs BAN: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने जा रहा है। पहला टेस्ट 21-25 अगस्त के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंड़ी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ऐसी प्लेइंग इलेवन होने वाली है जो आमतौर पर टेस्ट मुकाबलों में देखने को नहीं मिलती है। 28 साल बाद ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम इस तरह के प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी।

इस बात की जानकारी तब सामने आई जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया कि स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद यह साफ हो गया कि पाकिस्तान टीम ऑल पेस अटैक के साथ रावलपिंडी टेस्ट में उतरेगी।

केवल पेस अटैक के साथ पाकिस्तान

28 साल बाद ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम टेस्ट मैच में केवल पेस अटैक के साथ उतरेगी। इससे पहले सितंबर 1995 में जब पाकिस्तान ने श्रीलंका की मेजबानी की थी तब टीम ऑल पेस अटैक के साथ उतरी थी। घरेलू टेस्ट में केवल दूसरी बार ऐसा होने वाला है। पाकिस्तान के पेस अटैक के साथ उतरने के पीछे का कारण यह है कि पिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर घास है और यह गति और उछाल में मदद करेगी। यही कारण है कि पाकिस्तान टीम अपनी पेस बैटरी पर भरोसा जता रही है।

पाकिस्तान की इस प्लेइंग इलेवन में अब स्पिन अटैक के नाम पर केवल सलमान अली आगा हैं, जिन्होंने अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में प्रति पारी औसतन केवल 12 ओवर फेंके हैं। हालांकि, टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी का मानना है कि सलमान अली आगा प्रमुख स्पिनर के तौर पर कारगर साबित हो सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article