क्रिकेट

PSL Postpone: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पीसीबी ने भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया पीएसएल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह के बाद पीएसएल के दसवें सीजन को भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच स्थगित करने का ऐलान कर दिया है।

Image

पाकिस्तान सुपर लीग

PSL Postpone: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के दसवें सीजन के बाकी बचे मैचों को तत्काल प्रभाव से अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। पीसीबी ने शुक्रवार को लीग के दसवें सीजन के बाकी बचे मैचों के आयोजन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सलाह के बाद पीसीबी ने टूर्नामेंट को स्थगित करने का कदम उठाया है।

दुबई में होना था आयोजन

पाकिस्तान गुरुवार को ऐलान किया था कि पीएसएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन दुबई में किया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को ये खबर आई कि यूएई भारत के साथ संबंधों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को पीएसएल का आयोजन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनकार कर सकता है। ऐसे में दिन खत्म होते होते समीकरण बदल गए और पाकिस्तान ने पीएसएल को अनिश्चित काल के स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

सीजन के बचे थे आठ मैच

पीएसएल के दसवें सीजन के 8 मैच बचे थे। जिसमें चार लीग और चार प्लेऑफ के दौर के मुकाबले थे। लेकिन अब इनका आयोजन अधर में अटक गया है। शुक्रवार सुबह आईपीएल के स्थगन के ऐलान के बाद शाम होते होते पीएसएल के भी स्थगन का ऐलान आधिकारिक तौर पर हो गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article