क्रिकेट

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के भारत में मैच नहीं खेलने के मुद्दे पर साथ आया पाकिस्तान, कर दी बड़ी पेशकश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच नहीं खेलने के मसले पर समर्थन किया है और बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी की पेशकर की है।

Image

मोहसिन नक़वी (फोटो क्रेडिट @iMShami X)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है। आईसीसी बोर्ड की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसला लिया जायेगा।

बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं ग्रुप मैच

बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया,'पीसीबी ने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में कोई समस्या आती है तो पाकिस्तान उसके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।'

टीम नहीं भेजने पर अड़ा है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है। पीसीबी ने इस मसले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है लेकिन बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी में सहयोग के लिये पाकिस्तान से संपर्क किया था। पाकिस्तान के सारे मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में होंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम (Bangladesh T20 World Cup Squad)

लिटन कुमार दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, एमडी तौहीद ह्रदय, एमडी शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, एमडी रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, एमडी मुस्तफिजुर रहमान, एमडी तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, एमडी शैफ उद्दीन, एमडी शोरीफुल इस्लाम।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article