क्रिकेट

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले क्या बोले पाक कप्तान शान मसूद

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने जा रहा है। इससे पहले पाक कप्तान ने अपनी टीम को लेकर कुछ जरूरी बात की है।

Image

शान मसूद, पाक कप्तान (साभार-PCB)

BAN vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व ड्रेसिंग रूम के माहौल को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मैदान पर प्रदर्शन को आकार दे सकता है। पाकिस्तान बुधवार से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। पाकिस्तान के लिए यह व्यस्त सत्र होगा जिसमें कुल नौ टेस्ट होंगे जो उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह निराशाजनक दौर को पीछे छोड़ने का मौका भी देगा।

पिछले साल एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा है और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में मतभेद की खबरें भी मीडिया में आ रही हैं।

मसूद ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संवादाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह हमारे लिए घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का अच्छा मौका है और ड्रेसिंग रूम का माहौल मैदान पर प्रदर्शन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि उनके और कोच जेसन गिलेस्पी के साथ-साथ खिलाड़ी भी मानते हैं कि सभी चीजों की शुरुआत ड्रेसिंग रूम से होती है।

28 साल बाद फुल पेस अटैक के साथ पाक

28 साल में केवल दूसरा मौका होगा जब पाकिस्तान फुल पेस अटैक के साथ उतरेगा। इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'रावलपिंडी में घरेलू मैचों के नतीजों ने उन्हें तेज आक्रमण के साथ जाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली भी अंतिम एकादश में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको परिस्थितियों को लेकर लचीला रूख अपनाना होता है। मुझे लगता है कि रावलपिंडी में हालात तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के पक्ष में हैं। यहां स्पिन गेंदबाजी ने ज्यादा परेशानी पैदा नहीं की है।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article