क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले स्वदेश लौटेंगी पाक महिला टीम की कप्तान फातिमा, कारण कर देगा भावुक

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पाक कप्तान को वापस स्वदेश लौटना पड़ा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-Twitter)

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएगी क्योंकि वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है। उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,‘‘वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगी।’’ उनकी अनुपस्थिति में उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी। 22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के अभी दो मैच में दो अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article