क्रिकेट

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बनाया नया T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड

PAK vs IRE, Babar Azam World Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक जीत अपने नाम करने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि रविवार को पाकिस्तान-आयरलैंड दूसरे टी20 में अपनी टीम की जीत के बाद हासिल की।

Image

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज
  • पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में आयरलैंड को हराया
  • बाबर आजम बने दुनिया के सबसे सफल कप्तान

IRE vs PAK, T20I World Record: पाकिस्तान और मेजबान आयरलैंड के बीच डबलिन में खेली जा रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके साथ ही पहली हार से उबरते हुए उन्होंने इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ मिली इस जीत के साथ पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को हुए दूसरे टी20 में आयरलैंड द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य को 16.5 ओवर में हासिल करके 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने इसी जीत के साथ एक दमदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बाबर आजम ने कप्तान के रूप में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 45वीं जीत दर्ज की है। अब तक उन्होंने टी20 में पाकिस्तान की 78 मैचों में अगुवाई की है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने जीत के मामले में युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा (Brian Masaba) को पीछे छोड़ा है।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत

खिलाड़ीकप्तान के रूप में टी20 जीत
बाबर आजम (पाकिस्तान)45 जीत
ब्रायन मसाबा (युगांडा)44 जीत
असगर अफगान (अफगानिस्तान)42 जीत
एओन मॉर्गन (इंग्लैंड)42 जीत
रोहित शर्मा (भारत)41 जीत
महेंद्र सिंह धोनी (भारत)41 जीत
गौरतलब है कि बाबर आजम को वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद हर प्रारूप में कप्तान पद से हटा दिया गया था। लेकिन कुछ ही समय बीता और मार्च में बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दोबारा बाबर आजम को कप्तानी सौंप दी थी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article