क्रिकेट

IND vs WI 2nd ODI, Aaj ka Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस

IND vs WI 2nd ODI Toss LIVE, India vs West Indies Timing Today Match (भारत बनाम वेस्टइंडीज आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 सितंबर, 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा में खेला जाएगा। जानिए किसने जीता टॉस और क्या लिया फैसला?

Image

आज का टॉस कौन जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI 2nd ODI Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला जीत कर टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम की नजरें 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। पहले वनडे में विराट कोहली ने ऐतिहासिक शतक जड़ा और वनडे क्रिकेट में 15000 हजार रन पूरे किए। हालांकि, साथ ही भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए युवाओं को परखना भी चाहेगी। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में है।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच (IND vs WI 2nd ODI Match Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी में दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच का टॉस (IND vs WI 2nd ODI Toss Timing)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे हुआ।

कौन जीता भारत और वेस्टइंडीज आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND vs WI Match Toss)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। आकिब नबी ने आज अपना वनडे डेब्यू किया है।

भारतीय वनडे टीम फुल स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज वनडे टीम फुल स्क्वॉड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article