LIVE

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर, कुलदीप की भी हुई टॉप-5 में एंट्री

IND vs WI ODI Cricket LIVE SCORE, India vs West Indies 2nd ODI Match Scorecard (भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पढ़ें भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लाइव अपडेट्स।

Umesh KumarUpdated Sep 30, 2026, 14:06 IST
Follow on Google News
IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर, कुलदीप की भी हुई टॉप-5 में एंट्री

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर, कुलदीप की भी हुई टॉप-5 में एंट्री

IND vs WI ODI cricket Live Score: तिरुवनंतपुरम में विराट जीत के बाद भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। मैदान और माहौल में बड़ा बदलाव जरूर है, लेकिन दोनों टीमों के लक्ष्य बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। सबसे पहले तो दोनों ही टीमें जीतना चाहेंगी। भारत की नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में बने रहना चाहेगा।

हालांकि, वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। पहले वनडे में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और सीरीज में वह आगे दल का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है।

दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। आकिब नबी आज नितीश रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन में हैं। वह आज अपना वनडे डेब्यू करेगें। उन्हें केएल राहुल कैंप सौंपी। वहीं, भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान केएल राहुल आज अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यहां पढ़ें- IND vs WI के दूसरे वनडे मैच के लाइव अपडेट्स-

SEPT 30, 2026 14:06 IST

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: पहले ओवर में बने चार रन

वेस्टइंडीज की पारी का आगाज हो गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने पहला ओवर किया। कैंपबेल ने एक चौका लगाया। अपना और टीम का खाता खोला। वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में तेज रन बनाने को नहीं देखा। वह संभल कर खेल रहे हैं।
SEPT 30, 2026 13:52 IST

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर विराट कोहली

आईसीसी की ताजा जारी हुई वनडे रैंकिंग में विराट कोहली ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। तिरुवनंतपुरम में लगाए गए शतक की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। शुभमन गिल पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। डेरिल मिचेल तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव की टॉप-5 में एंट्री हो गई है। पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले चाइनामैन कुलदीप पांचवें स्थान पर हैं।
SEPT 30, 2026 13:38 IST

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज
SEPT 30, 2026 13:36 IST

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
SEPT 30, 2026 13:34 IST

IND vs WI 2nd ODI लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस

गुवाहाटी वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को शामिल किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने चार बदलाव किया है।
SEPT 30, 2026 13:30 IST

IND vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। गुवाहाटी में मौसम पूरी तरह से साफ है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिखे हैं। गुवाहाटी में रोहित और कोहली के नाम की धूम है।
SEPT 30, 2026 13:24 IST

IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: आकिब नबी का वनडे डेब्यू

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने आज अपना वनडे डेब्यू किया। पहले ODI में नमन धीर थे और आज आकिब नबी को केएल राहुल से अपनी पहली इंडिया कैप मिली। उनके टीममेट्स ने उन्हें प्यार से गले लगाकर स्वागत किया।
SEPT 30, 2026 13:05 IST

IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: जस्टिन ग्रीव्स हुए चोटिल

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है, पहले वनडे में शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं और सीरीज में वह आगे दल का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है। इनफॉर्म ग्रीव्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
SEPT 30, 2026 13:02 IST

IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच, इस स्टेडियम का 9वां ODI मैच होगा। इससे पहले साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया था। इसके बाद साल 2023 में यहां आखिरी वनडे मैच खेला गया। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच था। दोनों ही मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। श्रीलंका के खिलाफ स्कोर डिफेंड करते हुए 67 रन से तो वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है। भारत इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से भी बढ़त हासिल करने को देखेगा।
SEPT 30, 2026 13:01 IST

IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: बरसापारा में लगेगा विराट और रोहित के नाम का नारा

IND vs WI 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: तीन वनडे मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार, 30 सितंबर को सीरीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बरसापारा में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो विराट और रोहित शर्मा के नाम के नारे एक बार फिर लगेंगे।
SEPT 30, 2026 12:59 IST

IND vs WI Live Score, लाइव स्कोर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लाइव ब्लॉग में सभी पाठकों का स्वागत है। तिरुवनंतपुरम में जीत के बाद भारतीय टीम अब अब गुवाहाटी पहुंच गई है। मैदान और माहौल में बड़ा बदलाव ज़रूर है, लेकिन दोनों टीमों के लक्ष्य बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। सबसे पहले तो दोनों ही टीमें जीतना चाहेंगी। भारत की नजर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में बने रहना चाहेगा।