क्रिकेट

शर्म से झुकी आंखेंः जानिए पहली बार घर में 'क्लीन-स्वीप' होने पर क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 20, 2022, 04:11 PM IST

Pakistan vs England 3rd Test, Babar Azam statement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सोचा भी नहीं था कि इंग्लैंड की टीम उनके घर में आकर ऐसी शिकस्त देगी जो इतिहास रच देगी। पहली बार उनको अपनी जमीन पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। इस पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम क्या बोले, आइए जानते हैं।

Image

बाबर आजम (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2022
  • इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी
  • पहली बार घर में क्लीन-स्वीप झेलने पर शर्मिंदा हुए कप्तान बाबर आजम

PAK vs ENG Test Series: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का नतीजा ऐसा निकला कि पाकिस्तान अपने घर में शर्मसार हो गया। पाकिस्तानी टीम ने तीसरा टेस्ट 8 विकेट गंवाने के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज को 0-3 से गंवा दिया। अपनी जमीन पर टेस्ट सीरीज में ये उनके इतिहास का पहला क्लीन स्वीप साबित हुआ। टेस्ट सीरीज में इतना खराब प्रदर्शन और फिर सूपड़ा साफ होने के बाद बाबर आजम की आंखें भी शर्म से झुक गईं। इस हार के बाद उन्होंने क्या-कुछ कहा, आइए जानते हैं।

पाकिस्तान की टीम इस मैच में अपनी दूसरी पारी में 216 रन पर सिमट गई। डेब्यू कर रहे पाकिस्तानी मूल के युवा इंग्लिश गेंदबाज रेहान अहमद ने 5 विकेट लेते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बेहाल कर दिया। इंग्लैंड की टीम के सामने सिर्फ 167 रनों का लक्ष्य था, जिसे उन्होंने बेहद आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोते हुए हासिल कर लिया और सीरीज में 3-0 की बड़ी जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की टीम ने अपनी जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन-स्वीप झेला तो उनके कप्तान बाबर आजम के पास भी ज्यादा शब्द नहीं थे। मैच के बाद बाबर ने कहा, "एक टीम के रूप में वाकई बेहद निराशाजनक। हम वापसी करके टक्कर देने में सक्षम नहीं। पहली पारी में हमने एक के बाद एक विकेट गंवाए, कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन भी दिखा, लेकिन लगातार विकेट गिरने से नुकसान होता रहा।"

गेंदबाजी की बात करते हुए बाबर आजम ने कहा, "गेंदबाज में जाहिर तौर पर अपने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज (शाहीन अफरीदी) के फिट ना होने का खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। इस सीरीज में काफी चीजें सकारात्मक भी रहीं लेकिन वो चीजें भी जहां हम पिछड़ते रहे।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article