क्रिकेट

Pakistan Squad Asia Cup: पाकिस्तान टीम का ऐलान, इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी ट्राई सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को जगह नहीं मिली है। रिजवान वनडे में पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं।

Image

पाकिस्तान एशिया कप स्क्वॉड (साभार-ICC)

Pakistan Squad Asia Cup: पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटि ने आगामी ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। एशिया कप से पहले 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के अलावा ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई हिस्सा लेगी। इसके बाद 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच एशिया कप खेला जाना है। इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

आठ टीमों के बीच होने वाली एशिया कप टी20 टूर्नामेंट अबू धाबी और दुबई में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप 'ए' में भारत, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा, जबकि 14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। इससे पहले वसीम अकरम ने टीम में बाबर आजम को शामिल करने की वकालत की थी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था कि बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। बाबर और रिजवान को टी20 क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

एशिया कप में पाकिस्तान का कार्यक्रम-

12 सितंबर – ओमान बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

17 सितंबर – यूएई बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

एशिया कप और ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड -

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article