क्रिकेट

PAK vs SL 1st ODI Match Toss Update: पाकिस्तान-श्रीलंका पहले वनडे मैच का टॉस अपडेट और दोनों टीमों की प्लेइंग-11

PAK vs SL Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज (11 November 2025) से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच आज रावलपिंडी में खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस मैच का टॉस कौन जीता और कैसी हैं दोनों टीमें।

Image

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच का टॉस कौन जीता

PAK vs SL 1st ODI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आज से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज (Pakistan vs Sri Lanka ODI Series) की शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमें काफी समय बाद पाकिस्तान की जमीन पर आमने-सामने आने जा रही हैं। पाकिस्तान दौरे पर मौजूद श्रीलंकाई टीम आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) में खेलने जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान उनके नए वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है। जबकि श्रीलंकाई वनडे टीम की कप्तानी चरिथ असलंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टॉस का समय (PAK vs SL Toss Time)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज के वनडे मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे होगा।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टॉस की जगह (PAK vs SL Toss Venue)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज का वनडे मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज का टॉस किसने जीता (PAK vs SL Toss Win Today)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज के मैच का टॉस श्रीलंका ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान और श्रीलंका की पहले वनडे में प्लेइंग-11 (Pakistan and Sri Lanka Playing-11 For 1st ODI)

पाकिस्तान वनडे टीमः शाहीन अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, हुसैन तलत, एम नवाज, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

श्रीलंका वनडे टीमः पाथुम निसांका, मिशारा, कुसल मेंडिस, समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), दुनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुश्मंता चमीरा, महीष थीक्षाना, असिथा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article