क्रिकेट

PAK vs NZ Dream11 Prediction: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले देखें ड्रीम-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 25, 2024, 05:28 PM IST

PAK vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs New Zealand Playing X1: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर नजर रहेगी। इस मुकाबले से पहले देखें ड्रीम-11।

Image

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

PAK vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs New Zealand Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारी को परखने का अच्छा मौका है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल 2024 को खेला जाएगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों पर खास नजर है। सीरीज का पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर 1-0 से बढ़त हासिल की थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया था। इस मुकाबले से पहले आप अपनी बेस्ट ड्रीम-11 यहां देखें सकते हैं।

T20 Match-04, PAK vs NZ, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड

दिनांक: 25 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।

बल्लेबाज: बाबर आजम, मार्क चैपमैन, सईम अयूब।

ऑलराउंडर: जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, शादाब खान।

गेंदबाज: मोहम्मद आमिर, ईश सोढ़ी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शादाब खान।

उप-कप्तान: मोहम्मद रिजवान।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान , जमान खान।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, टिम रॉबिन्सन, जोश क्लार्कसन, जेम्स नीशम, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कोल मैककोन्ची, टिम सीफर्ट, जैकब डफी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, विलियम ओरूर्के, बेन सियर्स और ईश सोढ़ी।

(*Disclaimer: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article