क्रिकेट

PAK vs NZ 1st T20I Highlights: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 88 रनों से रौंदा, ये खिलाड़ी बना हीरो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 15, 2023, 05:53 AM IST

New Zealand vs Pakistan 1st T20 Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 88 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो बने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ।

Image

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया (Pakistan cricket)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 2023
  • लाहौर में खेला गया टी20 सीरीज का पहला मैच
  • पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 88 रन से हराया

Pakistan vs New Zealand 1st T20I Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में खेला गया पहला टी20 मैच मेजबान पाकिस्तानी टीम के पक्ष में रहा। बाबर आजम की अगुवाई में मैदान पर खेलने उतरी पाक टीम ने मेहमान कीवी टीम को 88 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फखर जमान और साइम अयूब ने 47-47 रनों की पारियां खेलकर स्कोर को उड़ान दी। जबकि अंत में फहीम अशरफ ने 16 गेंदो में 22 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के सिमटने से पहले 19.5 ओवर में स्कोर 182 रन तक पहुंचा दिया।

जवाब देने उतरी न्यूजीलैंड की टीम टॉम लाथम की अगुवाई में उतरी। लाथम 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बीच में मार्क चैपमैन के 34 रनों को छोड़ देंं तो कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका और पूरी कीवी टीम 15.3 ओवर में 94 रन पर सिमट गई।

इस दौरान पाकिस्तानी गेंंदबाजों के स्टार बने तेज गेंदबाज हारिस रउफ जिन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 18 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उनके अलावा इमाद वसीम ने 2 विकेट, जबकि अफरीदी, जमान, फहीम और शादाब ने 1-1 विकेट लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!