क्रिकेट

Joe Root Double Century: जो रूट ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां, जड़ दिया दोहरा शतक

Joe Root Double Century: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म लगातार जारी है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी लय बरकरार रखते हुए मुल्तान टेस्ट में दोहरा शतक जड़ दिया है। ये उनके करियर का छठा दोहरा शतक है और वे आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Image

जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक

Joe Root Double Century: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। वे हर मैच में कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे देखकर विपक्षी टीमें हैरान रह गई हैं। इंग्लैंड के सुपरस्टार ने मुल्तान में पहले टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपना छठा टेस्ट दोहरा शतक लगाया। रूट ने 305 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो पाकिस्तान में उनका पहला टेस्ट शतक है।

मुल्तान में गुरुवार की सुबह जो रूट को किस्मत का साथ मिला, जब बाबर आज़म ने 186 के स्कोर पर उनका कैच टपका दिया, जिससे नसीम शाह को शुरुआती सफलता नहीं मिल पाई। रूट ने इसका पूरा फायदा उठाया और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में दूसरा बड़ा मील का पत्थर हासिल किया।

एलिस्टर कुक को फिर छोड़ा पीछे

यह जो रूट का छठा टेस्ट दोहरा शतक था। उन्होंने सबसे ज़्यादा टेस्ट दोहरे शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों की सूची में एलिस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया। 33 वर्षीय रूट, वाल्टर हैमंड के सात दोहरे शतकों से सिर्फ़ एक पीछे हैं, जो टेस्ट में इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

वाल्टर हैमंड - 7

जो रूट - 6

एलेस्टेयर कुक - 5

लियोनार्ड हटन - 4

20 हजार रन किए पूरे

जब जो रूट ने चौथे दिन 183 रन बनाए, तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़ भी बन गए। रूट विराट कोहली के बाद खेल के तीनों प्रारूपों में इतने रन बनाने वाले दूसरे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए।रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बनाने वाले 13वें और एबी डिविलियर्स के बाद पहले खिलाड़ी बन गए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article