क्रिकेट

BAN vs PAK 3rd T20 Pitch Report: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

BAN vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: बांग्लादेश और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (24 जुलाई 2025)ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच में जीत हासिल करके कब्जा कर चुकी है। तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की नजर जहां अपनी साख बचाने पर होगी वहीं बांग्लादेश की टीम मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के फिराक में है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की कैसी होगी पिच?

Image

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट AP)

BAN vs PAK 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: ग्लादेश और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (24 जुलाई 2025)ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच में जीत हासिल करके कब्जा कर चुकी है। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज के शुरुआत दो मुकाबलों में अपनी पकड़ शानदार ढंग से बनाए रखी है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 8 रन से जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली थी। पाकिस्तान ने जीत के लिए 134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट महज 30 रन पर गंवा दिए थे। उसके बाद फहीम अशरफ ने शानदार 51 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी थी लेकिन अंतिम ओवरों में दबाव का सामना नहीं कर सके। उनके आउट होते ही पाकिस्तान की टीम 125 रन पर ढह गई और मैच के साथ सीरीज बांग्लादेश के खाते में चली गई। ऐसे में तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम किसी भी सूरत में जीत हासिल करके अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी और बांग्लादेश की नजर पाकिस्तान का पहली बार टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने पर होगी। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश की कप्तानी लिट्टन दास (Litton Das) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 5:30 बजे से होगी। टॉस शाम पांच बजे होगा।

ऐसी रही है टी20 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज में आज पहला मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक टी20 में कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 19 में पाकिस्तान को जीत मिली है जबकि 5 मैच में बांग्लादेश ने जीत का परचम लहराया है। इन पांच में से 4 जीत बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर और दो इस मैच में मिली है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs BAN 3rd T20 Pitch Report)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भी ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन है। यहां स्कोर अधिकांश मैचों में 140 से 150 रन के बीच होता है। इस मैदान पर किसी टीम का टी20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 4 विकेट पर 211 रन रहा है जो बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2018 में बनाया था। वहीं 60 यहां टी20 में न्यूनतम स्कोर रहा है। 61 में 31 मैच चेज करने वाली टीम के खाते में गए हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 49 प्रतिशत मैचों में जीत मिली है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 51 प्रतिशत मैच जीतने में सफल हुई। सीरीज के पहले दो मैच भी लो स्कोरिंग रहे हैं। पाकिस्तान पहले मैच की पहली पारी में 110 रन बनाकर ढेर हो गया और दूसरे मुकाबले में 134 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका। पहले दो मैच की चार पारियों में औसत स्कोर 120 रन रहा है। तीसरे मैच में भी ऐसा ही हाल रहने की संभावना है।

गुरुवार को कैसा रहेगा ढाका का मौसम (Dhaka Weather Today)

ढाका में रविवार 22 जुलाई, 2025 को आसमान में बादल छाए, गुरुवार शाम ढाका में मैच के दौरान बारिश की संभावना 80 प्रतिशत तक है। शाम छह बजे बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक है। रात होते होते 84 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। मैदान में खेल के दौरान तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की पूरी संभावना है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs BAN T20 Squads)

पाकिस्तान की टीम:

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम।

बांग्लादेश की टीम:

लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article