क्रिकेट

दो दिन में चाहिए थे 550 रन, फिर इस बल्लेबाज ने वो कर दिखाया जो दुनिया कभी नहीं भूलेगी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 16, 2023, 12:10 PM IST

England vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड की टीम आज का दिन कभी नहीं भूल सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी न्यूजीलैंड को हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकालबा टेस्ट इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला माना जाता है। इस मैच की दूसरी पारी में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जमाए थे।

Image

नाथन एस्टल। (फोटो - आईसीसी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

England vs New Zealand 1st Test: क्रिकेट का सबसे रोमांचक मुकाबला टेस्ट फॉर्मेट को माना जाता है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबले में यह देखने को भी मिल चुका है। न्यूजीलैंड की टीम आज का दिन यानी 16 मार्च 2002 को कभी नहीं भूल सकती है, क्योंकि आज के ही दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी थी। इस मुकाबले में नाबाद दोहरा शतक जमाने वाले ग्राहम थोर्प प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

न्यूजीलैंड की पहली पारी रही थी खराब

पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 81.2 ओवर में 228 रन बनाए थे। नासिर हुसैन ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाए थे। इसके बाद टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका था। जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 147 रन पर सिमट गई। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी 40+ का स्कोर कर पाए थे। इंग्ल

दो दिनों में जरूरत थी 550 रन की

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 6 विकेट पर 468 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। ग्राहम थोर्प ने नाबाद दोहर शतक जमाया था। उन्होंने 231 गेंदों पर 28 चौके और 4 चौकों की मद से 200 रन बनाए थे। इसके अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 23 चौके और तीन छक्के की मदद से 137 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 550 रन का टारगेट मिला था। इसके लिए उनके पास दो दिन का समय भी था। मार्क रिचर्डसन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उनके आउट होने के बाद लड़खड़ा गई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नाथन एस्टल ने तूफानी पारी खेलकर दोहरा शतक जमाया। उन्होंने 168 गेंदों पर 28 चौके और 11 छक्के की मदद से 222 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद भी टीम जीत नहीं पाई। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 93.3 ओवर में 451 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

कैडिक ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड के गेंदबाज एंडी कैडिक ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। कैडिक ने दोनों पारी में कुल 9 विकेट लिए थे। कैडिक ने पहली पारी में तीन विकेट, जबकि दूसरी पारी में छह विकेट लिए थे। इसी तरह मैथ्यू होगार्ड ने पहली पारी में सात विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ एक सफलता मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article