क्रिकेट

दिल किया कि बाहर जाऊं और खुद बॉलिंग करूंः पाकिस्तान की खराब गेंदबाजी पर कनेरिया ने निकाली भड़ास

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 2, 2022, 10:09 PM IST

Danish Kaneria on pak bowling performance in Rawalpindi test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड ने विश्व रिकॉर्ड 506 रन बना दिए थे और पारी का अंत 657 रनों के साथ किया। पाक गेंदबाजों की ऐसी धुनाई देखकर पूर्व पाक स्पिनर ने अपनी भड़ास निकाली।

Image

दानिश कनेरिया (YouTube)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जो कहर बरपाया उसने पाकिस्तानी टीम को बेबस कर दिया। एक दिन में पांच सौ से ऊपर रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड खड़ा हुआ जिसमें चार बल्लेबाजों के शतक शामिल थे। पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई जिस दौरान जाहिद महमूद का पहला टेस्ट भी बेहद खराब साबित हुआ और उन्होंने जमकर रन लुटाए। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी भड़ास निकाली है।

पाकिस्तानी टीम ने पहले दिन जिस तरह से रन लुटाए उसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट जगत में भी काफी चर्चा है और गेंदबाजों को लेकर आने वाले दिनों में एक्शन भी लिया जा सकता है। जिस समय ये सब हो रहा था पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मन कर रहा था कि वो खुद मैदान में जाकर गेंदबाजी करें। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भड़ास निकाली।

कनेरिया ने इस वीडियो में कहा, "बहुत अफसोस हो रहा था। दिल कर रहा था कि मैं बाहर जाऊं और खुद गेंदबाजी करूं।" इसके अलावा कनेरिया ने पाकिस्तान के कप्तान दानिश कनेरिया को भी उनकी खराब फील्डिंग सेटअप को लेकर आड़े हाथों लिया।

देखिए कनेरिया का वीडियो

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 700 रन के करीब जाने वाली थी लेकिन उनको 657 रनों से संतुष्टि करनी पड़ी। पाकिस्तान की तरफ से पहला टेस्ट खेल रहे जाहिद महमूद ने रन तो काफी लुटाए लेकिन सर्वाधिक 4 विकेट भी झटके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article