क्रिकेट

Kohli-Dhoni नहीं, शुभमन गिल के लिए ये दिग्गज है क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी

Shubman Gill picks Sachin Tendulkar as G.O.A.T of cricket: युवा भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जगह पूर्व कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी चुना है।

Image

शुभमन गिल (फोटो- ICC)

Shubman Gill picks Sachin Tendulkar as G.O.A.T of cricket: 2023 में अपने करियर के बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे शुभमन गिल ने एक बड़ा खुलासा किया है। युवा बल्लेबाज ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को नजरंदाज करते हुए पूर्व कप्तान और गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी बताया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2024 संस्करण के लिए गुजरात टाइटन्स का कप्तान नियुक्त किए गए शुभमन गिल ने एक पुरस्कार समारोह में बोलते हुए कहा कि तेंदुलकर के कारण ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।

शुभमन गिल ने कही ये बात

पुरस्कार समारोह में जब शुभमन गिल से पूछा गया कि भारता ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम क्रिकेटर कौन है तो इसका जवाब देते हुए युवा बल्लेबाज ने कहा कि "यह बहुत कठिन है। मैं कहूंगा, मेरे लिए, सचिन सर, क्योंकि उन्हीं के कारण मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इसलिए मैं कहूंगा सचिन सर।'

सचिन तेंदुलकर इसीलिए हैं सबसे महान

तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए पदार्पण किया और 24 वर्षों तक उच्चतम स्तर पर खेले। उनके नाम सबसे अधिक टेस्ट (200) और वनडे (463) खेलने और टेस्ट (15,921) और वनडे (18,346) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। तेंदुलकर को लोग गॉड ऑफ क्रिकेट भी कहते हैं और कई युवा खिलाड़ी उन्हें ही देख कर बड़े हुए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article