क्रिकेट

DC vs LSG: निकोलस पूरन ने जड़ा लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आतिशी अर्धशतक जड़ा।

Image

निकोलस पूरन(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • निकोलस पूरन ने खेला 27 गेंद में 61 रन की पारी
  • 12वें ओवर में पवेलियन लौट गए पूरन
  • लखनऊ को भरना पड़ा पूरन के विकेट का खामियाजा

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आतिशी पारी खेली। मुश्किल स्थिति में निकोलस ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। पूरन जब बल्लेबाजी करने उतरे तब 24 रन पर 3 विकेट गंवाकर दिल्ली की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन विकेटों की पतझड़ के बीच पूरन एक छोर पर खूंटा गाड़कर खड़े हो गए और 20 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

जड़ा लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

पूरन के बल्ले से निकला अर्धशतक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के किसी भी बल्लेबाज द्वारा साझा रूप से जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पूरन के ही नाम आईपीएल में लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। अब वो साझा रूप से इस सूची में हमवतन काइल मेयर्स के साथ दूसरे पायदान पर भी काबिज हो गए हैं। इस सूची में तीसरे पायदान पर 21 गेंद में अर्धशतक से साथ मेयर्स ही हैं।

लखनऊ की हार की वजह बना पूरन का विकेट

निकोलस पूरन के 12वें ओवर की पहली गेंद पर 61 रन बनाकर आउट होने के बाद लखनऊ की जीत की संभवानाएं भी धूमिल हो गई थीं। उस वक्त हालांकि टीम का स्कोर 101 रन था। उसके बाद अरशद खान ने युद्धवीर सिंह के साथ पिच पर टिककर लखनऊ की जीत की संभावनाओं को अंत तक जीवित रखा। अरशद ने 58 रन बनाए। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बना सकी और 19 रन से मैच गंवा दिया। इसके साथ ही लखनऊ की प्लेऑफ की संभावनाएं भी धूमिल हो गईं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article