बेंगलुरू: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को 21 गेंद में 40 रन की नाबाद अतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और पांच गगनचुंबी छक्के जड़े। पूरन इस दौरान क्रिस गेल को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में छक्कों का शतक पूरा करने वाले कुल 23वें और दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
आंद्रे रसेल हैं पहले पायदान पर
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड केकेआर के लिए खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। रसेल ने आईपीएल में 100 छक्के 657 गेंद में पूरे किए थे। वहीं यूनिवर्स बॉस क्रस गेल को आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने के लिए लिए 943 गेंद खेलनी पड़ी थीं।
हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज है भारतीय रिकॉर्ड
इस सूची में चौथे पायदान पर काबिज हार्दिक को 100 छक्के जड़ने के लिए 1046 गेंद में जड़े थे। हार्दिक पांड्या आईपीएल में सबसे कम गेंद में 100 छक्के जड़ने का भारतीय हैं। इस सूची में पांचवें पायदान पर किरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने 100 छक्के 1094 गेंद पर पूरे किए थे। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर ऋषभ पंत हैं। पंत को इसके लिए 1224 गेंद खेलनी पड़ी थीं।
पूरन ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का
निकोलस पूरन ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रीस टॉप्ली के खिलाफ 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। ये मौजूदा सीजन का सबसे लंबा छक्का था।
