क्रिकेट

World Cup 2023, NZ vs AFG Live Score Streaming: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 18, 2023, 07:00 AM IST

New Zealand vs Afghanistan, NZ vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आज विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग, विश्व कप 2023

NZ vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming (न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आईसीसी विश्व कप 2023 का रोमांच उलटफेरों के साथ बढ़ता जा रहा है। तीन दिन के अंतराल में दो बड़े उलटफेर हो चुके हैं। ऐसे में गुरुवार को चेन्नई में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चल रही न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को अपने पिछले मुकाबले में मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम है। चेन्नई के स्पिन ट्रैक पर दो स्पिनर्स से भरी टीमों के बीच भिड़ंत होगी। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (New Zealand vs Afghanistan World Cup Match Date)

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला 18 अक्टूबर, 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (New Zealand vs Afghanistan World Cup Match Venue)

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे विश्व कप का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला? (New Zealand vs Afghanistan World Cup Match Timing)

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (New Zealand vs Afghanistan World Cup 2023 Live Telecast On TV)

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (New Zealand vs Afghanistan World Cup Match Online Live Streaming)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article