क्रिकेट

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ स्कॉट वीनिंक अपना पद छोड़ेंगे

NZ Cricket CEO Resigns: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्कॉट वीनिंक खेल की भविष्य की दिशा विशेष रूप से टी20 क्रिकेट की भूमिका को लेकर खिलाड़ियों और सदस्य संघों से मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे। ढाई साल से इस पद पर रहे वीनिंक का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ का इस्तीफा

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्कॉट वीनिंक खेल की भविष्य की दिशा विशेष रूप से टी20 क्रिकेट की भूमिका को लेकर खिलाड़ियों और सदस्य संघों से मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे। ढाई साल से इस पद पर रहे वीनिंक का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा।

ऐसी खबरें है कि वीनिंक देश में प्रस्तावित फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के खिलाफ है। इस प्रस्तावित लीग को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी संघ और एनजेडसी के छह प्रमुख राज्य निकायों का समर्थन प्राप्त है। एनजेडसी की विज्ञप्ति में वीनिंक ने कहा, ‘‘गहन विचार-विमर्श के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि खेल की दीर्घकालिक दिशा और न्यूजीलैंड में टी20 क्रिकेट की भूमिका सहित एनजेडसी की भविष्य की प्राथमिकताओं पर मेरा दृष्टिकोण कई सदस्य संघों और एनजेडसीपीए से भिन्न है।’’

उन्होंने कहा,‘इन मतभेदों को देखते हुए मेरा मानना है कि संगठन के सर्वोत्तम हित में यही होगा कि नया नेतृत्व एनजेडसी को यहां से आगे ले जाए।’’ न्यूजीलैंड के छह सदस्य संघों तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ियों का संघ (एनजेडसीपीए) के साथ पिछले कई महीने से वीनिंक का

दीर्घकालिक प्राथमिकताओं और घरेलू संरचना में टी20 क्रिकेट के स्थान को लेकर मतभेद रहा है। वीनिंक ने कहा, ‘‘इतने सफल कार्यकाल के बाद पद छोड़ने का मुझे दुख है लेकिन मैं कुछ प्रमुख हितधारकों के समर्थन के बिना आगे बढ़कर अस्थिरता पैदा नहीं करना चाहता।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article