क्रिकेट

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इस चीज को लेकर चिंतित हैं कप्तान विलियमसन

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 8, 2022, 07:50 PM IST

Pakistan vs New Zealand (PAK vs NZ) Semi-Final, T20 World Cup 2022: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड बुधवार को सिडनी के मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इस टक्कर से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कई चीजों पर चर्चा की, इसमें एक डर भी शामिल है।

Image

केन विलियमसन (AP)

PAK vs NZ T20 World Cup Semi-Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टक्कर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। इन दोनों टीमों की भिड़ंत से पहले भारत-पाकिस्तान फाइनल को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं, हालांकि इसका पता बुधवार को ही चलेगा। फिलहाल पाक और न्यूजीलैंड एक कड़े टी20 मैच के लिए तैयार हैं। इसी को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कहा, ‘‘उनके पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है। वे वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच विजेता भी हैं। यह उस टीम की असली ताकत है।’’

इस चीज को लेकर परेशान हैं विलियमसन

विलियमसन ने इस मौके पर सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच के दोहरे रवैये के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दिलचस्प है, जब हमने यहां पहला मैच खेला था तब विकेट (पिच) बहुत अच्छा था। लेकिन हमारे दूसरे मैच के दौरान इसमें काफी बदलाव था। कई बार आप जब मैदान में उतरते है तो पिछले मैच की परिस्थितियां दिमाग में हावी होती हैं।’’

आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर बयान

न्यूजीलैंड की टीम कई बार सीमित ओवरों के प्रारूप में विश्व कप खिताब के करीब पहुंच कर इससे से चूक गयी। टीम ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती सत्र का खिताब जीता था लेकिन एकदिवसीय विश्व कप (2019) में उसे बाउंड्री संख्या के आधार पर हार का सामना करना पड़ा।

विलियमसन से जब आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ आप ऐसे टूर्नामेंटों में जीत के लिए आते हैं और हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। यह काफी रोमांचक है।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article