क्रिकेट

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 26, 2024, 04:45 PM IST

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज के लिए टिम साउदी की कप्तानी में टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई धाकड़ प्लेयर्स की वापसी हुई है।

Image

केन विलियमसन (ICC Twitter)

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। टीम में केन विलियमसन और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार बल्लेबाजों को जगह मिली है। टीम की कमान टिम साउदी के हाथों में होगी। सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहले ही गैरअनुभवी टीम का ऐलान कर चुका है।

विलियमसन और रवींद्र की हुई वापसी

केन विलियमसन की पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज के दौरान लगी हैमस्ट्रेंग की चोट से उबरकर टीम में वापसी हुई है। आईसीसी द्वारा हाल ही में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए रचिन रवींद्र को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। साथ ही 32 वर्षीय अनुभवी हेनरी निकोल्स की भी टीम में वापसी हुई है। 24 वर्षीय रचिन रवींद्र साल 2021 में भारत दौरे पर डेब्यू करने के बाद से अबतक केवल चार टेस्ट मैच खेल सके हैं। तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। युवा तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के को 13 फरवरी से हैमिलट्न में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। वो इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

4 फरवरी को होगा सीरीज का आगाज

सीरीज का आगाज 4 फरवरी को माउंट माउंगनुई में होगा। न्यूजीलैंड ने आज तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में उसके पास पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने का शानदार मौका है।

दक्षिण अफ्रीका ने दौरे के लिए जिस 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है उसके 15 सदस्यों ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है। दौरे के लिए कप्तान चुने गए नील ब्रैंड ने भी कोई टेस्ट नहीं खेला है। टीम में शामिल तेज गेंदबाज डुआन ओलिवर सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं उन्होंने सबसे ज्यादा 15 टेस्ट खेले है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article