क्रिकेट

Ashes 2023: जीत के बाद भी लगा ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी बाकी मैचों से हुए बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 3, 2023, 08:59 PM IST

Ashes 2023, England vs Australia: लॉर्ड्स पर खेले गए एशेज सीरीज के दुसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रन से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का धाकड़ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

Image

चोटिल नाथन लायन।

Photo : AP

Ashes 2023, England vs Australia: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड को 43 रन से मात दी। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन जीत की खुशी के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम का धाकड़ गेंदबाज नाथन लियोन चोटिल होने के कारण सीरीज के बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में 22 साल के युवा खिलाड़ी टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया है।

टॉप विकेटटेकर थे नाथन लियोन

35 साल के नाथन लियोन का इंग्लैंड के खिलाफ सफर शानदार रहा। दो मैचों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड के खिलाड़ियों का काफी परेशान किया। एशेज सीरीज के दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया टॉप विकेटटेकर थे, जबकि ओवरऑल वे तीसरे नंबर पर हैं। नाथन ने दो मैचों की तीन पारियों में 4 की इकोनॉमी से 66 ओवर में 264 रन देकर 9 विकेट चटकाए।

कैच लेते समय हुए थे चोटिल

लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान दूसरे दिन नाथन लियोन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि नाथन लियोन की दाहिनी पिंडली में इंजरी आई है। वहीं, चोटिल होने के बाद भी नाथन लियोन लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे। नाथन लियोन के इस निर्णय की सभी ने जमकर तारीफ की थी। लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article