स्पोर्ट्स

India vs Kuwait Football Final Match: भारत बनाम कुवैत मैच डेट, समय, लाइव स्ट्रीमिंग व अन्य जानकारी यहां जानें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 3, 2023, 12:32 PM IST

India vs Kuwait Football Final Match Date, Time, Venue, Live Streaming & Telecast: सैफ चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला कल यानी मंगलबार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी।

Image

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी। (फोटो- भारतीय फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

India vs Kuwait Football Final Match Date, Time, Venue, Live Streaming: भारतीय फुटबॉल टीम का धमाकेदार प्रदर्शन के साथ खिताब से महज एक कदम दूर है। सैफ चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। दोनों टीमें पांचवीं बार आमने-सामने होंगी। कुवैत के खिलाफ भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। इसलिए ब्लू टाइगर्स यानी भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को संभलकर प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, लीग के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से हुआ था। इस मुकाबले का परिणाम गोलरहित रहा था। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

India vs Kuwait Football Final Match Date and Time (भारत और कुवैत का मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा।)

भारत और कुवैत का खिताबी मुकाबला 4 जुलाई 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

India vs Kuwait Football Final Match Venue (भारत और कुवैत का मैच कहां खेला जाएगा।)

भारत और कुवैत का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Kuwait Football Final Match Tickets price (भारत और कुवैत के फाइनल मैच का टिक प्राइज कितना है।)

भारत और कुवैत के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का टिकट प्राइज 149 रुपये (साउथ स्टैंड) है।

India vs Kuwait Head-to-Head (भारत और कुवैत के बीच कैसा प्रदर्शन है )

भारत और कुवैत के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें कुवैत को दो मैचों में, जबकि भारत का सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

India vs Kuwait Football Final Match Prediction (भारत और कुवैत के बीच किसका पलड़ा भारी है।)

कुवैत के खिलाफ भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। लीग के आखिरी मुकाबले में भारत ने कुवैत को ड्रॉ पर रोका था।

India vs Kuwait Football Final Match Live Streaming & Telecast (भारत और कुवैत के बीच होने वाले मुकाबले का प्रसारण कहां होगा।)

भारत और कुवैत के बीच खिताबी मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा फैनकोड ऐप और संबंधित वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

India vs Kuwait Football Final Match Predicted Playing 11 (भारत और कुवैत की प्लेइंग इलेवन)

भारत: सुनील छेत्री (कप्तान), अमरिंदर सिंह (गोलकीपर), अनवर अली, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, निखिल पुजारी, अनिरुद्ध थापा, नाओरेम महेश सिंह, जेकसन सिंह, लालियानजुआला चांगटे, आशिक कुरुनियान।

कुवैत: अब्दुलरहमान मरजौक, अहमद अल्धेफेरी, हसन अलानेजी, सुल्तान अलानेजी, मोहम्मद अब्दुल्ला, शबैब अलखाल्दी, ईद अलराशिदी, हमद अलहरबी, अब्दुल्ला फहद, रेडा अबुजाबाराह, हमद अलकालाफ।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article