क्रिकेट

नाथन लॉयन ने रचा इतिहास, बने बगैर नो-बॉल फेंके ये कारनामा करने वाले दुनिया पहले गेंदबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 02:49 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लॉयन ने भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दौरान वो मुकाम हासिल कर लिया जो उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बड़े से बड़ा खिलाड़ी नहीं कर पाया।

Image

नॉथन लॉयन

Photo : AP

नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट की पहली पारी में बड़ा कारनामा नहीं कर सके। लॉयन ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में 49 ओवर में 126 रन देकर 1 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 13 ओवर मेडन फेंके। लॉयन केवल एक विकेट अपने नाम कर पाए। उन्होंने डेब्यूटेंट सूर्यकुमार यादव का विकेट अपने नाम किया।

30 हजार से ज्यादा गेंद फेंकने वाले सातवें बॉलर

लॉयन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 30 हजार से ज्यादा गेंद फेंकने वाले सातवें और दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के मामले में वो कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़कर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। लॉयन ने करियर के 116 टेस्ट में 30,064 गेंद फेंक चुके हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले बॉलर

  • मुथैया मुरलीधरन (44,339)
  • अनिल कुंबले (44,850)
  • शेन वॉर्न (40,705)
  • जेम्स एंडरसन (37,907)
  • स्टुअर्ट ब्रॉड (31,982)
  • नाथन लॉयन (30,064)
  • कर्टनी वॉल्श (30019)

बगैर नो-बॉल के फेंकी 30 हजार से ज्यादा गेंद

लॉयन के नाम एक अनोखी उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बगैर एक भी नो बॉल फेंके 30 हजार से ज्यादा गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। 461 टेस्ट विकेट अपने नाम कर चुके लॉयन का यह अनुशासन काबिले तारीफ है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article