क्रिकेट

नसीम शाह पर लगा पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना, मरियम नवाज से क्या है कनेक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर कड़ी कार्रवाई करते 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना है। दरअसल, कुछ दिन पहले उनके एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था, जिसे तुरंत डिलीट भी कर दिया गया था। इस ट्वीट में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की बुराई की गई थी।

Image

नसीम शाह पर सबसे बडा़ जुर्माना (फोटो साभार- X/ANI)

नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस तेज गेंदबाज़ पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले उनके एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था, जिसे तुरंत डिलीट भी कर दिया गया था। इस ट्वीट में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की बुराई की गई थी। इसके बाद PCB के उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा और अब दो दिन बाद नसीम शाह पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है।

नसीम शाह पर लगाया गया 2 करोड़ का जुर्माना

नसीम शाह इन दिनों PSL में रावलपिंडीज के लिए खेल रहे हैं। शुक्रवार 27 मार्च को इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ और इसके पहले मैच से पहले नसीम शाह के ट्ववीट में मरियम नवाज पर निशाना साधा गया था। दरअसल, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने और पश्चिम एशिया संकट के कारण पाकिस्तान को फ्यूल बचाने की जरूरत है। इस कारण PSL बिना दर्शकों के होगा। इसी को लेकर नसीम के अकाउंट से ट्वीट किया जाता है, 'लॉर्ड्स में उनके साथ रानी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है?'

बिना शर्त माफी मांगने से भी नहीं बनी बात

हालांकि, कुछ ही मिनट बाद वह पोस्ट हटा दिया गया और उसकी जगह एक और पोस्ट किया गया। इसमें कहा गया कि अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने उसे रिकवर कर लिया है। इस मामले को लेकर PCB के एक बयान में कहा गया कि आज सुबह तीन मेंबर वाली डिसिप्लिनरी कमिटी ने नसीम शाह को लेकर सुनवाई की। सुनवाई में नसीम ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया मैनेजर को निकाल दिया। PCB ने यह भी बताया कि मैनेजर को पाकिस्तान क्रिकेट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी दूसरे खिलाड़ी से जुड़ने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके बाद भी PCB ने नसीम शाह को कोई राहत नहीं दी। पीसीबी ने नसीम पर बड़ा जुर्माना लगाया है। पीसीबी ने बयान में कहा कि नसीम को 'अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के कई क्लॉज तोड़ने का दोषी पाया गया। इससे पहले पीसीबी ने ऑलराउंडर आमिर जमाल पर पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान के समर्थन में नारा लगाने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article