क्रिकेट

सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मुशीर खान ने बताया अपनी तबीयत का हाल

शनिवार को कार दुर्घटना में घायल होने वाले युवा क्रिकेटर मुशीर खान ने बयान जारी करके अपनी तबीयत का हाल बताया है।

Image

मुशीर खान (साभार BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुशीर खान ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दिया पहला बयान
  • शनिवार को आजमगढ़ से लखनऊ जाते वक्त सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
  • तीन महीने रहेंगे खेल से दूर, अल्लाह को अदा किया नया जीवन मिलने पर शुक्रिया

नई दिल्ली: मुंबई के क्रिकेटर मुशीर खान ने रविवार को कहा कि लखनऊ में कार दुर्घटना के बाद उन्हें नया जीवन मिला और अब वह ठीक हैं। इस दुर्घटना में गर्दन में लगी चोट के कारण 19 वर्षीय मुशीर कम से कम तीन महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे जिससे वह 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के शुरू में मुंबई के मैचों से बाहर रहेंगे।

नया जीवन मिला, अल्लाह का शुक्रिया

मुशीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,'मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उसने मुझे नया जीवन दिया। मैं अभी ठीक हूं और अब्बू (पिता) दुर्घटना के दौरान मेरे साथ थे और वह भी ठीक हैं। मैं आप सभी की दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

आजमगढ़ से लखनऊ जाते वक्त हुआ हादसा

मुशीर एक अक्टूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप के लिए अपने गृहनगर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता नौशाद खान भी थे, जिन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में मामूली खरोंचें आईं। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। नौशाद ने कहा,'सबसे पहले मैं हमें यह नया जीवन देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं और हमारे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों, हमारे सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों, हमारे रिश्तेदारों का शुक्रिया अदा करता हूं।

एमसीए और बीसीसीआई को दिया धन्यवाद

उन्होंने कहा,'मैं एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ) और बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मुशीर का पूरा ख्याल रख रहे हैं।'

मुशीर ने हाल में दलीप ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया था। वह भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के छोटे भाई हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!