क्रिकेट

IPL Auction: धोनी की याद दिलाता है यह खिलाड़ी, मुंबई के ऑनर आकाश अंबानी ने दी प्रतिक्रिया दी

IPL Auction: आकाश अंबानी ने मुंबई की खरीददारी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह भी बताया कि ईशान किशन के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई ने किसे खरीदा। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकेटकीपर बल्लेबाज उन्हें धोनी की याद दिलाते हैं।

Image

आकाश अंबानी (साभार-IPL)

IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज कर दिया था। ऐसे में ऑक्शन में मुंबई के सामने एक विकेटकीपर को शामिल करने की चुनौती थी जिसे उन्होंने रॉबिन मिंज के तौर पर पूरी की। मिंज को मुंबई ने 65 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। मिंज को खरीदने के बाद आकाश अंबानी ने प्रसन्नता जताई और कहा कि वह एमएस धोनी और ईशान किशन की याद दिलाते हैं।

उन्होंने मुंबई इंडियंस की खरीददारी पर कहा कि आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार के रूप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को लेने की उनकी योजना कामयाब रही।

अंबानी ने आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन कहा कि मुंबई इंडियंस ने अपने 12 खिलाड़ी तय कर लिये हैं जिनमें बोल्ट और बुमराह शामिल है। पांच बार की चैम्पियन टीम ने पिछले दो सत्र में बुमराह और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी बनाई थी लेकिन आर्चर के लगातार चोटिल होने से उसकी रणनीति प्रभावित हुई।

आरसीबी को कहा शुक्रिया

अंबानी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच एंडी फ्लावर के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ट्रेंट बोल्ट और बुमराह की वापसी हो गई है और हम यह जोड़ी चाहते थे। नीलामी में आप किसी एक खिलाड़ी को तरजीह नहीं दे सकते। हमें खुशी है कि बोल्ट की वापसी हुई है।’’

अंबानी ने कहा कि अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजांफर को लेने के लिये उन्हें काफी सोच विचार करना पड़ा। उन्होंने कहा ,‘‘ एक विदेशी स्पिनर लेने के लिये हमें काफी सोच विचार करना पड़ा।’’उन्होंने कहा ,‘‘ हम उसे एक पैकेज के रूप में देखते हैं और हमें खुशी है कि वह हमारी टीम में है।’’

धोनी की याद दिलाते हैं मिंज

अंबानी ने कहा कि पिछली नीलामी में रॉबिन मिंज को गुजरात टाइंटस को खोने से वह दुखी थे लेकिन अब मुंबई इंडियंस टीम में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज का काफी विकास होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ वह एम एस धोनी या ईशान किशन की याद दिलाता है। क्योंकि वह विकेटकीपर और खब्बू बल्लेबाज है। वह निचले क्रम में आता है। हम उससे बहुत खुश हैं। वह दो साल हमारे हमारे डेवलपमेंट दौरे का हिस्सा था। पिछले साल उसे खोकर बुरा लगा। हम उसे अपनी टीम में चाहते थे और यह हो गया।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article