क्रिकेट

MI Qualification Scenario: क्या केकेआर के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस? जानें समीकरण

Mumbai Indians Playoffs Chance: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम का हार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक और हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उनके प्लेऑफ के चांस क्या होंगे आइए जानते हैं।

Image

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ (फोटो- AP)

Mumbai Indians Playoffs Chance: प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को उनके गढ़ पर हरा दिया है। मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट की 8वीं हार है और अब टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो चुकी है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम केवल 145 रन बना पाई। मुंबई इंडियंस इसी के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। उनके अब टॉप-4 में पहुंचने का कोई भी चांस नजर नहीं आते हैं।

क्या प्लेऑफ के लिए अब भी क्वालिफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम?

11 मैच में 8 हार के बाद मुंबई इंडियन्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। 11 मैच में मुंबई इंडियन्स केवल 3 मैच जीत सकी है और 8 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को 3 मैच और खेलने हैं। इन सभी मैचों में जीत के बाद भी मुंबई 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक तक पहुंच पाएगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए। ऐसे में अगर दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भरता रहे तो भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का टिकट हासिल नहीं कर पाएगी। वे आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इस साल नए कप्तान के साथ उतरी थी और उसे उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या ने जो कमाल गुजरात टाइटंस के लिए करा था वह वे मुंबई के लिए भी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम लगातार पटरी से उतरती गई।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article