क्रिकेट

Duleep Trophy 2024: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 12 साल बाद हुआ ये कमाल

Anshul Kamboj creates history: दलीप ट्रॉफी 2024 में कई युवा सितारे अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। इसी लिस्ट में इंडिया सी के खिलाड़ी अंशुल कंबोज ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर लिया। उन्होंने एक ही पारी में 8 विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

अंशुल कंबोज (फोटो- Instagram)

Anshul Kamboj creates history: मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने के कुछ ही महीनों बाद अंशुल कंबोज ने रविवार (15 सितंबर) को अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी में इंडिया सी और इंडिया बी के बीच 2024 दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। इंडिया सी टीम के लिए खेलते हुए, कंबोज ने इंडिया बी की बल्लेबाजी इकाई को झकझोर कर रख दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी टीम को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त मिले।

मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ लेकिन रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम तीन अंक लेने में सफल रही, जबकि उनके विरोधियों को सिर्फ एक अंक मिला। कंबोज इंडिया सी के लिए शो के स्टार रहे, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी इकाई ने यादगार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर 525 का कुल स्कोर बनाया, जिसमें ईशान किशन ने शतक बनाया।

कंबोज ने रचा इतिहास

कंबोज ने गेंदबाजी के ऐतिहासिक स्पेल से इंडिया बी को चौंका दिया, जिसमें उन्होंने आठ विकेट लिए और सिर्फ 69 रन दिए। कंबोज दलीप ट्रॉफी में आठ विकेट लेने वाले इतिहास के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। दलीप ट्रॉफी में 12 साल बाद कोई गेंदबाज ऐसा कर पाया है। उनसे पहले देबाशीष मोहंती (10/46, ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन 2001) और अशोक डिंडा (8/123, ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन 2012) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। दलीप ट्रॉफी के 63 साल के इतिहास में उनके गेंदबाजी आंकड़े किसी तेज गेंदबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ और कुल मिलाकर पांचवां सर्वश्रेष्ठ है।

कंबोज ने कई धाकड़ बल्लेबाजों को किया आउट

कंबोज के रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्पेल की खास बात यह थी कि उन्होंने मौजूदा समय के कुछ शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया।उन्होंने मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी के विकेट लिए। इंडिया-बी की ओर से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन अकेले योद्धा साबित हुए और उन्होंने 157 रनों की नाबाद पारी खेली।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article