क्रिकेट

WPL 2023: हरमन की तूफानी पारी के सामने राणा की टीम ढेर, मुंबई इंडियंस की एक और जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 14, 2023, 11:29 PM IST

WPL 2023 Mumbai Indians vs Gujarat Giants: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लीग में लगातार पांचवीं जीत है।

Image

मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी। (फोटो - मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WPL 2023 Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की जीत का लय पूरी तरह से बरकरार है। हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने स्नेह राणा की कप्तानी वाली टीम गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की लीग में यह लगाातार पांचवीं जीत है। हरमनप्रीत कौर लीग में लगातार पांच मैच जीतने वाली पहली कप्तान बन गई। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

मुंबई इंडियंस की अच्छा शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई को मैच के पहले ओवर में पहला झटका लगा। हेले मैथ्यूज बिना खाता खोले वापस लौट गईं। हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। हरमन ने 170 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसी तरह यास्तिका भाटिया ने भी 37 गेंद पर 44 रन और नेट साइवर ब्रंट ने 31 गेंदों पर 36 रन जोड़े।

हरलीन ने खेली बड़ी पारी

जवाब में खेलने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। हरलीन देओल ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 95.65 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंद पर तीन चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान स्नेह राणा ने भी तीन चौकों की मदद से 19 गेंद पर 20 रन जोड़े। इसके बाद टीम का कोई भी सदस्य 20+ स्कोर नहीं कर सका।

मैथ्यूज-ब्रंट ने झटके सर्वाधिक विकेट

मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज और नेट साइवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। मैथ्यूज ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इसी तरह नेट साइवर ब्रंट ने भी 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अमेलिया केर ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि इस्सी वोंग को एक सफलता मिली। वहीं, गुजरात जाएंट्स की एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा, तनुजा कंवर और किम गर्थ ने एक-एक विकेट लिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article