क्रिकेट

MS Dhoni ने पेश की दोस्ती की मिसाल, जीता करोड़ों फैंस का दिल

MS Dhoni wins heart: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे दोस्ती की मिसाल पेश करते नजर आ रहे हैं।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- Twitter)

MS Dhoni wins heart: महान भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2024 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक्शन में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने नेट्स में प्रेक्टिस भी करनी शुरू कर दी है। ये धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन हो सकता है ऐसे में वे अपने पुराने लंबे बालो वाले स्टाइल में आ गए हैं। उनका नेट प्रेक्टिस करते एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे अपने दोस्त की शॉप का स्टीकर बैट पर लगाकर खेल रहे हैं।

2004-05 में जब धोनी पहली बार परिदृश्य में आए, तो वह अपने लंबे बालों के लिए लोकप्रिय हो गए, और 20 साल बाद, वह फिर से लंबे बालों वाले लुक के साथ वापस आ रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल के 2024 सीजन में धोनी के पास बल्ले के लिए नया प्रायोजक होगा। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में धोनी को प्राइम स्पोर्ट्स के स्टीकर लगे बल्ले से शॉट खेलते देखा जा सकता है।

धोनी के दोस्त की दुकान है प्राइम स्पोर्ट्स

प्राइम स्पोर्ट्स रांची में एक स्पोर्ट्स शॉप है जिसके मालिक धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह उर्फ छोटू भैया हैं।क्रिकेट में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, परमजीत ने धोनी को उनके बल्ले के लिए पहला प्रायोजक दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। 2016 की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में, धोनी की क्रिकेट यात्रा में परमजीत की भूमिका को शानदार ढंग से उजागर किया गया था और आईपीएल में उनका आखिरी सीज़न हो सकता है ऐसे में धोनी परमजीत की दुकान का प्रचार कर रहे हैं।

इस साल बल्ले से कमाल करने की उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी भले ही 2020 में रिटायर हो गए हों लेकिन अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। वे पिछले साल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे हालांकि उनकी कप्तानी में टीम ने पांचवां खिताब जीता था। ऐसे में वे इस साल बैट से भी रनों की बरसात करना चाहेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article