क्रिकेट

MS Dhoni Viral Photo: क्या धोनी IPL 2026 में मुंबई इंडियंस से खेलेंगे? वायरल तस्वीर से सोशल मीडिया पर हलचल

MS Dhoni Viral Photo: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज व टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के फैंस के लिए उनकी हर नई तस्वीर और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कोई भी बात तेजी से वायरल होती है। ताजा मामला एक ऐसी तस्वीर से जुड़ा है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या धोनी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से खेलेंगे। यहां देखिए वो तस्वीर और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (Instagram/Mahi7781)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की निजी जिंदगी की एक अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी की अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें वायरल हुई है। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि 44 वर्षीय धोनी 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलेंगे या नहीं। अब इस तस्वीर में ऐसा क्या है जिसने आईपीएल और धोनी के फैंस को अचानक हैरान-परेशान कर दिया है।

धोनी की अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप तस्वीर ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है, जिसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की चिर प्रतिद्वंद्वी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी पहने नजर आए। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है और दोनों टीमों के प्रशंसकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एमएस धोनी 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण से ही चेन्नई टीम का हिस्सा रहे हैं, सिर्फ दो सीजन में जब चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगा था, उसके अलावा हर सीजन में उनके लिए खेलते दिखे हैं हैं, गौरतलब है कि 2016 और 2017 में चेन्नई के निलंबन के बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते नजर आए थे।

धोनी को खरीदना चाहती थी मुंबई

वैसे, मुंबई इंडियंस ने 2008 में आईपीएल की पहली नीलामी में धोनी को साइन करने की कोशिश की थी। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज़ी ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के लिए अंत तक बोली लगाई, लेकिन सीएसके को उस समय लगभग 6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली मिली, जो उस नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी की रकम साबित हुई थी।

धोनी का आईपीएल करियर

माही ने चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में अब तक खेले गए 277 मैचों में से 244 में कप्तानी की है और उन्हें पांच आईपीएल खिताब के साथ-साथ दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल हुई है। यह किसी कप्तान द्वारा एक ही टीम के साथ टी20 क्रिकेट में जीती गई सबसे अधिक ट्रॉफियां हैं, जो रोहित शर्मा से आगे हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल और एक सीएलटी20 खिताब दिलाया था। अब बस देखना ये है कि अगले आईपीएल में धोनी मैदान में खेलने उतरते हैं या नहीं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article