क्रिकेट

विराट और सचिन के बाद अब एम एस धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र

MS Dhoni gets Ram Mandir Pran Pratishtha Invitation: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र मिला है।

Image

एम एस धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण पत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • महेंद्र सिंह धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र
  • सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी मिला चुका है निमंत्रण
  • 22 जनवरी को अयोध्या में है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

MS Dhoni gets Ram Mandir Pran Pratishtha Invitation: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिला है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी निमंत्रण मिल चुका है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र भाजपा (झारखंड प्रदेश) के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने दिया है। साढ़े पांच सौ सालों के संघर्ष के उपरांत बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर का निमंत्रण पा कर माही काफी खुश हुए और उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट एवं आमंत्रण देने आये हुए अतिथियों के प्रति अपना आभार जताया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को निमंत्रण पत्र मिला था। फिर 13 जनवरी को महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी निमंत्रण दिया गया।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article