क्रिकेट

IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने बरपाया सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कहर, आईपीएल में पूरा किया विकेटों का शतक

मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर कहर बरपाते हुए चार विकेट अपने नाम किए और आईपीएल में 100 विकेट भी अपने लीग में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पूरे किए।

Image

मोहम्मद सिराज (साभार IPL/BCCI)

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैदराबादी ब्वॉय मोहम्मद सिराज ने सनराइदर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए और इसी दौरान आईपीएल में 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

ट्रेविस हेड का पहले ओवर में किया शिकार

सिराज ने मैच में गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को चलता कर दिया। सिराज ने इसके बाद अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह के विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से हैदराबाद के बल्लेबाज मैच में लय हासिल नहीं हासिल कर सके और एक बार फिर सीजन में बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गए।

पूरा किया विकेटों का सैकड़ा

साल 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने के लिए 9 सीजन का वक्त लगा। उन्होंने 97 वें मैच में आईपीएल में विकेटों का सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने ये विकेट 28.89 के औसत और 8.61 की इकोनॉमी के साथ हासिल किए। सबसे खास बात यह है कि सिराज इस मुकाम पर आईपीएल में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के साथ पहुंचने में सफल हुए हैं।

आईपीएल में 100 विकेट चटकाने वाले 18वें भारतीय

सिराज आईपीएल में 100 विकेट के आंकड़े के पूरे करने वाले 18वें भारतीय और 25वें गेंदबाज हैं। 102 विकेट के साथ विकेटों की रेस में सिराज जहीर खान की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article