क्रिकेट

क्या मैं विराट का रिप्लेसमेंट हूं, सिराज ने सुनाया अपने डेब्यू टेस्ट का मजेदार किस्सा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 14, 2023, 04:42 PM IST

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने टेस्ट डेब्यू का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू विराट कोहली की अनुपस्थिति में किया था। उन्होंने एक कार्यक्रम में एक किस्सा सुनाया जब उनसे पहले सेशन गेंदबाजी नहीं कराई गई थी तो उनके मन में क्या चल रहा था।

Image

मोहम्मद सिराज, गेंदबाज टीम इंडिया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद सिराज का टेस्ट डेब्यू
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
  • सिराज को नहीं मिली थी पहले सेशन में गेंदबाजी

साल 2023 में नई गेंद से धमाल मचाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने टेस्ट डेब्यू का एक मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर आप के चेहरे पर भी हंसी आ जाएगी। दरअसल सिराज का टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तब हुआ था जब विराट कोहली अपनी बेटी के जन्म के सिलसिले में भारत लौट गए थे और अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण बाहर हो गए थे।

सिराज ने एक निजी टॉक शो 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन में कहा' पहले सेशन हमने बॉलिंग नहीं किया। इधर से पहले जस्सी भाई और उमेश भाई ने डाले। उसके बाद ऐश भाई (रविचंद्रन अश्विन) और जड्डू (रवींद्र जडेजा) आ गए। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव ने गेंदबाजी शुरू की और फिर अश्विन और जडेजा ने उसे आगे बढ़ाया, तो मैंने सोटा क्या मैं विराट कोहली भाई का रिप्लेसमेंट हूं। लेकिन ब्रेक में अज्जू भाई ने बोला मियां एक एंड से तूझे डालना है अब'

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज का डेब्यू टेस्ट उनके लिए शानदार रहा था। उन्होंने न केवल 5 विकेट झटके बल्कि टीम इंडिया को जीत दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिराज ने पहले इनिंग में 2 जबकि दूसरे इनिंग में 3 विकेट झटके। इस दौरे को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े कमबैक के तौर पर देखा जाता है, जहां पहला मैच बुरी तरह से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने वापसी की और सीरीज जीता।

आरसीबी का हिस्सा हैं सिराज

फिलहाल मोहम्मद सिराज आईपीएल 2023 खेल रहे हैं और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। यह सीजन सिराज के लिए मिला-जुला रहा है। उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार वह 12 मैच की 11 इनिंग में 7.92 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 15 विकेट चटका चुके हैं। एक बार उसने 4 विकेट भी लिया है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article