क्रिकेट

पहाड़ से नीचे गिरी कार, फिर घायल युवक के लिए फरिश्ता बने Mohammed Shami, देखें वीडियो

Mohammed Shami saves life in Nanital: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नैनिताल में भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाकर एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है।

Image

मोहम्मद शमी (फोटो- ap/mohammed shami instagram)

Mohammed Shami saves life in Nanital: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मैदान पर अपने प्रदर्शन से सभी के दिलों पर राज करने वाले मोहम्मद शमी ने 22 गज की पिच के बाहर भी लोगों का दिल जीत लिया है। वर्ल्ड कप के बाद नैनीताल में घूम रहे मोहम्मद शमी ने सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए व्यक्ति की जान बचाई है। इसका वीडियो उन्होंने शेयर भी किया है।

शमी ने इस घटना को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, इसमें उन्होंने लिखा कि “वह बहुत भाग्यशाली हैं कि भगवान ने उन्हें दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरी कार के ठीक सामने नैनीताल के पास पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। हमने उसे बहुत सुरक्षित बाहर निकाला।'' वीडियो में भारतीय तेज गेंदबाज और उनके साथियों को मलबा देखते हुए दिखाया गया है।

शमी ने वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन

शमी भारत के एकदिवसीय विश्व कप अभियान के सितारों में से एक थे जो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के साथ समाप्त हुआ। अनुभवी तेज गेंदबाज ने सात मैचों में 24 विकेट लिए और उनका औसत 10.71 रहा।शमी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती लीग चरण के मैचों में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद ही उन्हें मौका मिला जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

शमी टूर्नामेंट के तीन संस्करणों में 55 विकेट के साथ जहीर खान और जवागल श्रीनाथ (44) को पीछे छोड़ते हुए वनडे विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी उन पर निगाहें होगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article