क्रिकेट

आखिरकार मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कह दी बड़ी बात

Mohammed Shami, IPL 2026: मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2025 में मार्च में खेला था। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

Image

मोहम्मद शमी (फोटो साभार- PTI)

Mohammed Shami, IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के पेसर मोहम्मद शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच शमी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी बात कह दी है। 35 वर्षीय पेसर ने एक निजी पॉडकास्ट में कहा, 'जब मैं थक जाऊंगा, तो खेल छोड़ दूंगा।' उन्होंने कहा कि अभी वह रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं। शमी ने कहा कि ऐसे विचार आपको नीचे खींचते हैं। अगर इस तरह के विचार आपके मन में आते हैं, तो इसका मतलब है कि आप पहले से ही थक चुके हैं।

अपने रिटायरमेंट पर शमी ने क्या कहा?

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2025 में मार्च में खेला था। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। इस दौरान भारत ने कई द्विपक्षीय सीरीज खेली और टेस्ट सीरीज भी खेला। वहीं कई आईसीसी इवेंट में भी भारतीय टीम ने भाग लिया, लेकिन शमी को न टेस्ट और न ही वनडे टीम में शामिल होने का मौका मिला। तकरीबन एक साल भारतीय टीम से दूर रहने के बाद उनके संन्यास को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही थीं।

'जिस दिन बोर हो जाऊंगा क्रिकेट छोड़ दूंगा'

इस पर उन्होंने अपनी बात कही है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए शमी ने कहा, 'अगर आप थके हुए हैं, तो इसका मतलब है कि आप बोर हो चुके हैं। मैं उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा, जिस दिन सुबह उठकर मैं यह तय करूंगा कि अब मैं बोर हो गया हूं। जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाऊंगा, उस दिन मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा। अभी न तो मैं बोर हुआ हूं और न ही मुझे कोई आलस आया है। मैं तो बस खेल का मजा ले रहा हूं। इसके नतीजे भी अच्छे और पॉजिटिव आ रहे हैं।' IPL 2026 से पहले शमी बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। शमी को एलएसजी ने ट्रेड करके अपने साथ किया है। शमी ने अपनी नई IPL टीम को लेकर कहा कि वह एक बॉलर के तौर पर अपना 100 परसेंट देंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ ने अगर उन पर भरोसा किया है, तो वह अपना सब कुछ लगा देंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article