क्रिकेट

डेविड वॉर्नर का शिकार करके मोहम्मद शमी ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास मुकाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 10, 2023, 03:21 PM IST

Mohammed Shami 400 wickets in International Cricket: मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर का विकेट चटकाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का चौहरा शतक पूरा कर लिया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले नौवें भारतीय हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है।

Image

डेविड वॉर्नर के विकेट का जश्न मनाती भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय पेस अटैक की कमान संभाल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नागपुर टेस्ट के पहले ही डेविड वॉर्नर का शिकार करके एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वॉर्नर के विकेट के साथ ही शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए।

400 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले नौवें भारतीय

अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी से पहले अनिल कुंबले(953), हरभजन सिंह(707), कपिल देव(687), रविचंद्रन अश्विन(674), जहीर खान(597), जवागल श्रीनाथ(551), रवींद्र जडेजा(486), ईशांत शर्मा(434)इस मुकाम पर पहुंचे थे। अब इस स्पेशल क्लब में शमी का नाम भी दर्ज हो गया है।

सबसे बेहतर है शमी का स्ट्राइक रेटउन्होंने ये उपलब्धि 171* वें अंतरराष्ट्रीय मैच की 224वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए हासिल की है। शमी ने 61* टेस्ट में 217* विकेट, 87 वनडे में 159 और 23 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 24 विकेट चटकाए हैं। शमी ने 400 विकेट 26.96 के औसत और 39.4 के स्ट्राइक रेट के साथ हासिल किए हैं। जो कि उनसे पहले इस मुकाम पर पहुंचने वाले गेंदबाजों से कहीं बेहतर है। शमी के बाद सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट जहीर खान है जो कि 48.4 का है। इसे आप शमी के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के सबूत के रूप में देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article