क्रिकेट

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में घातक गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज की लंबे समय बाद नेट्स पर वापसी, देखें Video

ODI World Cup 2023, Mohammed Shami Comeback: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी मैदान पर जल्द वापसी करने वाले है। उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाजी कर सबको चौंका दिया था।

Image

नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी। (फोटो- Mohammed Shami Instagram)

ODI World Cup 2023, Mohammed Shami Comeback: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की जल्द ही मैदान पर वापसी होने वाली है। उन्होंने नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडिया अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी। पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप खेलने के बाद शमी मैदान से बाहर चल रहे हैं। इस साल की शुरुआत में शमी का ऑपरेशन हुआ थाऍ इस चोट के साथ उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। सर्जरी होने के कारण वह आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से चूक गए थे।

4 लाख फैंस ने वीडियो को किया पसंद

भारतीय टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेनिंग नेट पर कुछ गेंदें फेंकी। इस वीडियो को करीब 4 लाख फैंस पसंद किया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने अपने किए हैं। हालांकि, शमी के टखने की चोट ठीक हो गई है, लेकिन अभी तक खेल में वापस नहीं आए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में चटकाए थे सबसे ज्यादा विकेट

मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैचों में टीम में जगह नहीं मिली थी। जब उनको मौका मिला तो उन्होंने बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। उनका वनडे वर्ल्ड कप में 7 मैचों में मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 5.26 की इकोनॉमी से रन दिए और सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए। वे वनडे वर्ल्ड कप में टॉप विकेटटेकर रहे थे। दूसरे नंबर पर 23 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा रहे थे। वहीं, टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह 20 विकेट के साथ चौथे नंबर पर रहे थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article