क्रिकेट

अच्छी बात नहीं अगर विराट को कहा है, आमिर ने गंभीर पर साधा निशाना (वीडियो)

अभिषेक को लप्पेबाज कहने वाले आमिर ने अब विराट कोहली को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने गंभीर के एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि गंभीर ने यह बयान विराट कोहली के लिए नहीं दिया है और अगर ऐसा है तो यह अच्छी बात नहीं।

Image

विराट कोहली (साभार-BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की पर्सनल माइलस्टोन को लेकर बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल के बाद किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा था कि जब तक वह टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं तब तक वह सुनिश्चित करेंगे कि टीम इंडिया में पर्सनल माइलस्टोन को लेकर कोई नहीं सोचे। यह सवाल इसलिए भी उठा क्योंकि संजू सैमसन के पास बैक टू बैक 3 शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में 97 और फिर सेमीफाइनल और फाइनल में 89-89 रन की पारी खेली थी।

क्या विराट पर है गंभीर का निशान?

अब जब गौतम गंभीर ने पर्सनल माइलस्टोन को लेकर बयान दिया है तो फैंस को खासतौर से पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर मोहम्मद आमिर को तो ऐसा ही लगता है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आमिर ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर पर निशान साधा है। उन्होंने विराट कोहली को डिफेंड किया है। हाल ही में आमिर ने अभिषेक को निशाना बनाया था।

मोहम्मद आमिर ने किया विराट का बचाव

आमिर ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि गंभीर ने यह बयान उनको लेकर दिया है। हालांकि, सबसे ज्यादा रिकॉर्ड विराट कोहली के सामने है, इसलिए फैंस इस बयान को उनसे जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विराट पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेलते तो उनके 100 सेंचुरी हो गए होते। अगर गंभीर ये सोचते हैं तो यह गलत बात है।

विराट कोहली ने जब भी हंड्रेड किया है तो टीम इंडिया जीती है। मुझे नहीं याद कि विराट ने 100 किया और टीम इंडिया हारी हो। आमिर ने इसके लिए मेलबर्न में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच का जिक्र किया जहां विराट ने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए भारत को असंभव सी दिख रही जीत दिला दी थी। इस मुकाबले में भारत ने आखिरी 8 गेंद में 28 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। विराट 82 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर विराट पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेलते हैं तो वह चाहते हैं कि ऐसे 15 खिलाड़ी पाकिस्तान में आ जाएं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट का फायदा हो जाए। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि गंभीर ने यह विराट कोहली के लिए कहा है। विराट, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में एख्शन में नजर आएंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article