क्रिकेट

फाइनल से पहले मिचेल स्टार्क ने दी टीम को शुभकामनाएं, बीवी एलिसा हेली को खास संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 03:04 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस वीडियो संदेश में अपनी पत्नी एलिसा हेली के लिए भी संदेश दिया है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में शाम 6.30 बजे खेला जाएगा।

Image

मिचेल स्टार्क और एलिसा हेली

Photo : Twitter

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम अपना पहला और ऑस्ट्रेलिया अपना 7वां टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। इससे पहले शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस बड़े फाइनल से पहले पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है।

स्टार्क ने दी शुभकामनाएं

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क और नाथन लॉयन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार्क फाइनल से पहले कप्तान मेग लैनिंग सहित पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में लॉयन मजाकिये लहजे में एलिसा हेली को भी शुभकामनाएं देने के लिए कह रहे हैं। हेली, स्टार्क की पत्नी हैं और वह उन्हें बड़े मैच का खिलाड़ी बता रहे हैं। स्टार्क कह रहे हैं कि यदि टीम जीती तो भारत में वह सेलिब्रेट करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को 5 रन के मामूली अंतर से हराकर लगातार 7वीं बार फाइनल में जगह बनाई थी।

एलिसा हेली पर होगा दारोमदार

अगर ऑस्ट्रेलिया को छठी बार इस खिताब को जीतना है तो एलिसा हेली को रोल महत्वपूर्व होने वाला है। अब तक हेली 4 मैच में 57 की औसत से 171 रन बना चुकी हैं और फाइनल मैच में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। स्टार्क फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरे पर हैं। हालांकि, इंजरी के कारण वह पहला दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वह वापसी करने के लिए तैयार हैं।

पैट कमिंस तीसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में स्टार्क पर ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दिल्ली टेस्ट में टीम केवल 1 तेज और 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। उम्मीद है इंदौर में ऑस्ट्रेलिया टीम इस गलती को सुधारेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article