क्रिकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट के खिलाफ गेंदबाजी करने को बेताब है ये कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के बांए हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेली जाने वाले पांच मैच की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

Image

विराट कोहली और मिचेल स्टार्क

Photo : AP

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में खुल कर कहा है कि वह इस भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यह दोनों क्रिकेटर एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

विराट से भिड़ंत के लिए तैयार हैं स्टार्क

स्टार्क ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं विराट कोहली के साथ अपनी जंग का पूरा लुत्फ उठाता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हम दोनों के बीच कुछ अच्छे मुकाबले हुए हैं। मैं उसे एक या दो बार आउट करने में सफल रहा और इसमें कोई संदेह नहीं कि उसने मेरे खिलाफ काफी रन बनाए हैं। इसलिए यह हमेशा अच्छा मुकाबला होता है जिसका हम दोनों पूरा आनंद लेते हैं।'

32 साल बाद दोनों के बीच होगी पांच टेस्ट की सीरीज

साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज पर्थ की तेज तर्रार पिच पर 22 नवंबर को होगा। सीरीज में 32 साल बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही। साल 1992 में ऑस्ट्र्रेलिया में ही दोनों के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी। ऐसे में इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के एक दूसरे से भिड़ने के ज्यादा मौके मिलेंगे और प्रशंसक भी इसका लुत्फ उठा पाएंगे।

टीम इंडिया की है खिताबी हैट्रिक पर नजर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर लगातार दो बार टेस्ट सीरीज जीत चुकी है और उसकी नजर इस बार हैट्रिक पूरी करने पर है। ऐसे में कंगारू टीम उनके मंसूबों पर पानी फेरनी कूी पूरी तैयारी कर रही है। इस वजह से सीरीज का मजा और भी बढ़ गया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article