क्रिकेट

IND vs AUS: चोट से उबरकर मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी, भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 17, 2023, 04:39 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कहर बरपा रहे भारतीय गेंदबाजों के छक्के मिचेल मार्श ने छुड़ा दिए और मुंबई वनडे में आतिशी पारी खेली।

Image

मुंबई वनडे में अर्धशतक पूरा करने के बाद अभिवादन करते मिचेल मार्श

Photo : AP

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने आतिशी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे मिचेल मार्श ने 65 गेंद में 81 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 5 छक्के जड़े और 124.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

मार्श ने 51 गेंद में जड़ा अर्धशतक

भारत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अन्य कंगारू बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ मार्श आतिशी बल्लेबाजी कर रहे थे। डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करने उतरे मार्श ने ट्रेविस हेड के 5(10) रन बनाकर आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ के साथ मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इसी दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 51 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

मुंबई में रहे सबसे सफल कंगारू बल्लेबाज

अर्धशतक पूरा करने के बाद मार्श ने और तेजी से रन बनाए और 65 गेंद में 81 रन बनाने का बाद जडेजा की गेंद पर सिराज के हाथों लपके गए। मार्श जब आउट हुए उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन था। मार्श के आउट होने का बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 15 ओवर में 59 रन पर 7 विकेट गंवाकर 188 रन पर ढेर हो गई। मार्श सबसे सफल कंगारू बल्लेबाज रहे जिनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले वनडे में सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर सकी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article